सुराह अल फील हिन्दी में Surah al Feel in Hindi Mein

सुराह अल फील हिन्दी में Surah al Feel in Hindi Mein

इस पूरी सूरह में एक शिक्षाप्रद ऐतिहासिक घटना की ओर संकेत है। यह सूरह मक्की है, इस में 5 आयतें हैं। इस सूरह में ((फ़ील)) शब्द आया है जिस का अर्थ हाथी है। इसी लिये इस का यह नाम है।Surah al Feel in Hindi Mein

  • आयत १ में कहा गया है कि अबरहा जिस की सेना काबा को ढहाने आई थी उस का अल्लाह ने कैसा सत्यानाश कर दिया? उस पर विचार करो।
  • आयत २ में बताया गया है कि कैसे उस की चाल असफल हो गई।
  • आयत ३,४ में अल्लाह के अपने घर की रक्षा करने और आयत 5 में आक्रमणकारियों के बुरे अन्त की चर्चा है।
सूरह अल फ़ील  Surah Al Fil ٱلفِيل
सूरह अल फ़ील अरबी
بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ
أَلَمْ تَرَ كَيْفَ فَعَلَ رَبُّكَ بِأَصْحَٰبِ ٱلْفِيلِ
أَلَمْ يَجْعَلْ كَيْدَهُمْ فِى تَضْلِيلٍ
وَأَرْسَلَ عَلَيْهِمْ طَيْرًا أَبَابِيلَ
تَرْمِيهِم بِحِجَارَةٍ مِّن سِجِّيلٍ
فَجَعَلَهُمْ كَعَصْفٍ مَّأْكُولٍۭ

सूरह अल फ़ील हिंदी उच्चारण
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
अलम् त – र कै – फ़ फ़ – अ़ – ल रब्बु – क बि – अस्हाबिल् – फ़ील 
अलम् यज्अल् कै – दहुम् फ़ी तज्लीलिंव – 
व अर्स – ल अ़लैहिम् तैरन् अबाबील 
तरमीहिम् बिहिजा – रतिम् – मिन् सिज्जील 
फ़ – ज – अ़ – लहुम् क – अ़स्फिम् मअ्कूल 


सूरह अल फ़ील हिंदी अनुवाद अर्थ
अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।
क्या तुम नहीं जानते कि तेरे पालनहार ने हाथी वाले के साथ क्या किया?
क्या उसने उनकी चाल को विफल नहीं कर दिया?
और उनपर पंक्षियों के दल भेजे।
जो उनपर पकी कंकरी के पत्थर फेंक रहे थे।
तो उन्हें ऐसा कर दिया, जैसे खाने का भूसा।